भाजपा का सबसे बड़ा आधार कार्यकर्ता : कर्मवीर
भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा, आगामी चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का आह्वान

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की बैठक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप यादव की अध्यक्षता में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यकर्ता को प्रशिक्षण लेना और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की सफलता को लेकर सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का सबसे बड़ा आधार उसके कार्यकर्ता हैं। सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन के निर्धारित कार्यक्रमों को शक्ति केंद्र व बूथ स्तर तक नागरिकों तक पहुंचाने, उनको योजना से जोड़ने तथा समाज के सभी वर्गों के बीच सक्रिय होकर उनके हितों के लिए आवाज उठाना और निरंतर संवाद स्थापित करने का निर्देश दिया।
साथ ही सेवा, संगठन और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने पर बल देते हुए आगामी चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का आह्वान किया।बैठक में भाजपा के प्रदेश मंत्री सह ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप यादव ने कहा कि ओबीसी मोर्चा, समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान झामुमो, कांग्रेस, राजद और वामपंथी गठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी है। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री ईश्वर प्रजापति ने और धन्यवाद ज्ञापन चौधरी महतो ने किया। बैठक का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और वंदे मातरम् गीत से हुआ। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत केशरी, परमेश्वर चौधरी, अजय गुप्ता, प्रोफेसर अर्जुन वर्मा, इंद्रजीत यादव उर्फ लालू, संजू कुशवाहा, अमित अग्रवाल, सुधीर यादव, रमेश बर्मन, शेखर कुमार, प्रकाश साहू, नरेश साहू, गोपाल सोनी, मुखलाल मेहता, संदीप भगत समेत प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी और अध्यक्ष उपस्थित रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Akhilesh Singhशॉट बॉयो: अखिलेश सिंह बीते 19 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में झारखंड स्टेट ब्यूरो में बतौर विशेष संवाददाता केंद्रीय एजेंसियों- ईडी, सीबीआई, एनआईए के साथ-साथ राज्य में अपराध की खबरों को कवर कर रहे हैं। क्राइम एंड इंवेस्टिगेशन जर्नलिज्म में विशेषज्ञता हासिल करने के साथ राजनीतिक गतिविधियों पर भी इनकी पैनी नजर रहती है।
परिचए एवं अनुभव: अखिलेश सिंह झारखंड की पत्रकारिता के चर्चित चेहरों में शुमार किए जाते हैं। टीवी मीडिया से साल 2007 में करियर की शुरुआत करने के बाद 2011 में हिन्दुस्तान में अपराध संवाददाता के तौर पर काम शुरू किया। इस दौरान राज्य के चर्चित राज्यसभा हॉर्स ट्रेडिंग केस, संजीवनी बिल्डकॉन घोटाला, कोल स्कैम जैसे चर्चित केस कवर किए। राजनीतिक घटनाक्रमों को प्रभावित करने वाले रांची के जमीन घोटाले समेत अन्य चर्चित कांडों में एजेंसियों से ब्रेकिंग व एक्सक्लूसिव खबरें लगातार दीं, जो काफी प्रभावी व चर्चित रहीं।
करियर का सफर: अखिलेश सिंह ने 2007 में करियर की शुरुआत झारखंड के एक स्थानीय टीवी चैनल से की। बाद में राष्ट्रीय चैनल सीएनईबी के लिए झारखंड स्टेट को कवर किया। इसके बाद 2010 में आईनेक्स्ट अखबार से प्रिंट मीडिया में कदम रखा। नवंबर 2011 में हिन्दुस्तान में बतौर संवाददाता जुड़े। इसके बाद 14 सालों के सफर में अपराध की खबरों पर बारिक नजर रखते हुए विशेष संवाददाता तक का सफर तय किया।
शैक्षणिक पृष्टभूमि: रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई करने और राजनीतिक विज्ञान में स्नातक होने के कारण अखिलेश सिंह की रुचि राजनीतिक गतिविधियों की कवरेज में भी रही। ऐसे में अपराध की रिपोर्टिंग के साथ-साथ हिन्दुस्तान के लिए राजनीतिक बीट पर भी खबरें करते हैं। अपराध व राजनीति की रिपोर्टिंग का कोलाज इन्हे अनूठा बनाता है।
विजन: अखिलेश की रुचि इंवेस्टिगेटिंग जर्नलिज्म में है। घपले - घोटालों को उगाजर करने के साथ ही यह सच के प्रति आग्रही हैं। खबरों को बिना लाग-लपेट उन्हें असल स्वरूप में कवर करते हैं, ताकि पाठक तक खबरों के तथ्यों की सटीक जानकारी पहुंचे।
और पढ़ें

