आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का झारखंड बंद 30 सितंबर को

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को झारखंड बंद का आह्वान किया है। मोर्चा ने सरकार की विभिन्न मांगों की अनदेखी का विरोध किया है। पूर्वी सिंहभूम क्षेत्र में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। संगठन शांति के साथ अपनी मांगों को उठाने की योजना बना रहा है।

आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का झारखंड बंद 30 सितंबर को

पटमदा।झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की ओर से 30 सितंबर को झारखंड बंद का आह्वान किया गया है। इस कार्यक्रम को लेकर सोमवार को पटमदा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बंद की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गई। क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह भी किया गया।मोर्चा ने कहा कि झारखंड गठन के 26 वर्ष बाद भी आंदोलनकारियों की विभिन्न मांगों की अनदेखी हो रही है। इसके विरोध में संगठन ने पूरे राज्य में बंद का आह्वान किया है। बंद को सफल बनाने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले समेत विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

लोगों से सहयोग की अपील की जा रही है। पदाधिकारियों ने बताया कि बंद के माध्यम से आंदोलनकारियों की लंबित मांगों की ओर सरकार का ध्यान दिलाया जाएगा। संगठन शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम आयोजित करेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में विश्वजीत प्रमाणिक, शरत चंद्र महतो, मिहिर तिवारी, सुनील कुमार महतो, सुभाष सिंह, हृदय महतो, सीताराम महतो और विजय महतो आदि शामिल थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का झारखंड बंद 30 सितंबर को