बीएससी नर्सिंग के लिए आवेदन दो अगस्त तक, 16 को होगी परीक्षा
झारखंड में बीएससी नर्सिंग (बेसिक एवं पोस्ट-बेसिक) प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अंतिम तिथि 02 अगस्त 2026 है। ऑनलाइन आवेदन में सुधार के लिए 03 अगस्त 2026 की तारीख निर्धारित है। सामान्य व पिछड़ी जातियों के लिए परीक्षा शुल्क 900 रुपये है, जबकि अन्य वर्गों के लिए 450 रुपये है। परीक्षा 16 अगस्त 2026 को होगी।

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए बीएससी नर्सिंग (बेसिक एवं पोस्ट-बेसिक) प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के नर्सिंग संस्थानों में नामांकन लिए जाते हैं। आवेदन प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 02 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है, जिसके बाद अभ्यर्थियों को आवेदन करने का अवसर नहीं मिलेगा। अभ्यर्थी पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकती हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरी गई प्रविष्टियों में सुधार के लिए 03 अगस्त 2026 की तिथि तय की गई है।
इसके पश्चात किसी भी प्रकार के संशोधन का मौका नहीं दिया जाएगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान श्रेणीवार निर्धारित किया गया है, जिसमें सामान्य, ईडब्ल्यूएस और पिछड़ी जातियों के लिए 900 रुपये तथा एससी, एसटी और सभी वर्ग की महिलाओं के लिए 450 रुपये शुल्क रखा गया है, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 16 अगस्त 2026 को विभिन्न जिला मुख्यालयों में निर्धारित पालियों में किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

