झारखंड विधानसभा प्राक्कलन समिति ने किया बराज के संचालित योजना का निरीक्षण
झारखंड विधानसभा प्राक्कलन समिति की चार सदस्यीय टीम ने गालूडीह बराज डैम का दौरा किया। इस निरीक्षण का कारण संबंधित योजनाओं में मिली शिकायतें थीं, जिसमें सड़क निर्माण और फ्लेक्सल पौंड शामिल थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर टीम ने योजनाओं का जांच किया, रिपोर्ट विधानसभा में जमा करने की तैयारी की जा रही है।

घाटशिला। स्वर्णरेखा परियोजना विभाग के बराज प्रमंडल कार्यालय द्वारा संचालित दो योजना के जांच करने सोमवार को झारखंड विधानसभा प्राक्कलन समिति के चार सदस्यीय टिम गालूडीह बराज डैम पहुंचा। टीम मे विधायक सह समिति के अध्यक्ष हेमलाल मुर्मू के नेतृत्व टीम बराज डैम पहुंचा,टिम में विधायक नागेंद्र महतो, मथुरा प्रसाद महतो, सोमेश चन्द्र सोरेन समेत कई अधिकारी शामिल थे。
योजनाओं की जानकारी
बराज प्रमंडल कार्यालय द्वारा संचालित दो योजना में विधानसभा स्तर से शिकायत मिला था, जिसमे बराज प्रमंडल द्वारा संचालित शून्य से 56 किलो मीटर तक बांयी नहर के बगल से करोड़ों रुपए से सड़क निर्माण एवं स्वर्णरेखा नदी में काशीडीह गांव स्थित निर्माण किया जा रहा फ्लेक्सल पौंड शामिल है। योजना में मिली शिकायत के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड विधानसभा प्राक्कलन समिति का गठन किया गया। टीम योजनाओं निरीक्षण कर जांच किया। विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रीतेश होरो, रोहित राम से योजना की जानकारी लिया।
शिकायतों का निपटारा
इस संबंध विधानसभा प्राक्कलन समिति ने बताया की बराज प्रमंडल द्वारा संचालित नहर के पास सड़क एवं नदी मे फ्लैक्सल पौंड दो योजना निर्माण मे काफी शिकायत मिल रहा है। सीएम के आदेश पर टीम योजनाओं का जांच किया, योजना निर्माण कार्य में विलम्ब के साथ खामिया पाया गया,रिपोर्ट तैयार कर विधानसभा में जमा किया जाएगा। मौके पर सहायक अभियंता जफर असाद,चंदन कुमार, झामुमो नेता सोना राम सोरेन समेत अन्य शामिल थे।


