झारखंड आंदोलनकारियों का छह घंटे चक्का जाम, धनबाद-पुरुलिया मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार

हिन्दुस्तान, बोकारो
share

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर धनबाद-पुरुलिया मार्ग पर छ घंटे तक वाहनों की रफ्तार रोकी गई। आंदोलनकारियों ने पेंशन और अन्य सुविधाओं की मांग की। प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म हुआ। पिंड्राजोरा और अन्य क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हुआ। आंदोलनकारी सही सम्मान की मांग कर रहे हैं।

झारखंड आंदोलनकारियों का छह घंटे चक्का जाम, धनबाद-पुरुलिया मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को धनबाद-पुरुलिया मार्ग पर छह घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक जोधाडीह मोड़ और आईटीआई मोड़ के समीप आंदोलनकारियों ने सड़क पर बैठकर चक्का जाम किया। इससे जोधाडीह मोड़ से आईटीआई मोड़ तक दोनों ओर बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। आवश्यकता सेवाओं को छोड़कर अन्य वाहनों का परिचालन रोक दिया गया। प्रशासन से मिले आश्वासन तथा पर्व-त्योहार और एसआईआर कार्य को देखते हुए दोपहर 1.05 बजे आंदोलन स्थगित किया गया। इसके बाद वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ। मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजदेव महथा के नेतृत्व में सैकड़ों आंदोलनकारी सिद्धू-कान्हू चौक के समीप जुटे। आंदोलनकारियों ने झारखंड आंदोलन में योगदान देने वालों को सम्मान पेंशन और अन्य सुविधाएं देने की मांग की। उनकी प्रमुख मांगों में जेल जाने की बाध्यता समाप्त कर प्रत्येक आंदोलनकारी को 50 हजार रुपये मासिक सम्मान पेंशन देना, आश्रितों को सरकारी पदों पर सीधी नियुक्ति, परिवार के लिए सामूहिक स्वास्थ्य बीमा और पक्का मकान उपलब्ध कराना शामिल रहा। इसके अलावा प्रखंड मुख्यालयों में आंदोलनकारियों के नाम शिलापट्ट पर अंकित करने तथा युवाओं का पलायन रोकने के लिए रोजगार उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई。

पिंड्राजोरा से पुपुनकी तक प्रभावित रहा आवागमन

आंदोलन के कारण शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों पर भी आवागमन प्रभावित रहा। पिंड्राजोरा, चंदनकियारी रोड, पुपुनकी के समीप और जोधाडीह मोड़ पर मोर्चा के पदाधिकारियों व वरीय सदस्यों ने जाम का नेतृत्व किया। आंदोलनकारियों ने आमजनों से उनके सम्मान में जाम का समर्थन करने की अपील की। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने भी उनका साथ दिया। आंदोलनकारी बनमाली दत्ता ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को उचित मान-सम्मान मिलना चाहिए। उनके त्याग और बलिदान को भुलाया नहीं जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से लंबित मांगों पर ठोस पहल करने की मांग की। जाम में हाबुलाल गोराई, साधन महथा, लखन खवास, मंतोष पाठक, नारायण सिंह चौधरी, मनोज राय, अरुण बरन सिन्हा, खगेन्द्र नाथ वर्मा, जुबील अहमद, अमीर शेख, करम चांद गोप, देव दास पाल, संजय प्रमाणिक, पंचानन महतो, बानेश्वर महतो, नंद राज महतो, संजय लाल महतो, बंशी ठाकुर, बिमल चंद्र महतो, मथन महतो, अनिल कुमार सिंह, कार्तिक महतो, ज्योति लाल महतो, राम पद महतो, भागीरथ महतो, फिरोज अहमद, काली पद महतो, राणा राज महतो, रेखा देवी, सावित्री देवी, कल्याणी देवी, चंपा देवी, फेंकनी देवी, कल्याणी सिंह चौधरी, चंडी झा, टिंकु महतो, आशिष महतो, बलवीर कुशवाहा, देवेन गोराईं, नागेश्वर महतो, राजकुमार महथा, फुटुक समेत काफी संख्या में आंदोलनकारी शामिल रहे।

सामान्य प्रश्न

✦आंदोलन करने का कारण क्या था?−
आंदोलनकारियों ने झारखंड आंदोलन में योगदान देने वालों को सम्मान पेंशन और अन्य सुविधाओं की मांग की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsझारखंड आंदोलनकारियों का छह घंटे चक्का जाम, धनबाद-पुरुलिया मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार