झारखंड आंदोलनकारियों का धरना-प्रदर्शन सातवें दिन भी रहा जारी
खरसावां में झारखंड आंदोलनकारियों का धरना-प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा। अध्यक्ष धनपति सरदार के नेतृत्व में चल रहे इस प्रदर्शन में किसी प्रशासनिक अधिकारी का ध्यान नहीं गया। आंदोलनकारी अलग राज्य के लिए संघर्षरत हैं और आठ महीने से सम्मान राशि का भुगतान नहीं मिलने से आहत हैं।

खरसावां। सम्मान राशि भुगतान की मांग पर चल रहे झारखंड आंदोलनकारियों का धरना-प्रदर्शन रविवार को सातवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष धनपति सरदार के नेतृत्व में आंदोलन जारी है। सात दिन बाद भी कोई प्रशासनिक पदाधिकारी इनकी सुध लेने नहीं पहुंचा, जिससे आहत आंदोलनकारी आरपार के मूड में हैं। आंदोलन के सातवें दिन कोल्हान प्रमंडल से भी आंदोलनकारी का समर्थन मिलने से उनका मनोबल बढ़ा है। मंच के धनपति सरदार ने बताया कि अलग राज्य के आंदोलन में भाग लेने वाले आंदोलनकारियों को आठ महीने से सम्मान राशि का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन पर आंदोलनकारियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासनिक पदाधिकारी जानबुझ कर धरना स्थल पर नहीं आ रहे हैं।धरना
पर बैठे आंदोलनकारियों में राजेश मुंडरी, योगेश्वर बेसरा, तारापद महंतो, सहित कई लोग शामिल हुए।


