रायडीह में आंदोलनकारियों ने थामा एनएच-43,चार घंटे यातायात ठप

हिन्दुस्तान, गुमला
share

सात मांगों को लेकर किया चक्का जाम सात मांगों को लेकर किया चक्का जामसात मांगों को लेकर किया चक्का जामसात मांगों को लेकर किया चक्का जाम

रायडीह में आंदोलनकारियों ने थामा एनएच-43,चार घंटे यातायात ठप

रायडीह में आंदोलनकारियों ने थामा एनएच-43,चार घंटे यातायात ठप

सात मांगों को लेकर किया चक्का जाम

आंदोलन का उद्देश्य

सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार

फोटो 6 झारखंड छतीसगढ सीमा पर फंसे वाहन।

फोटो 7 प्रदर्शन करते झारखंड आंदोलन कारी।

रायडीह संवाददाता

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा द. छोटानागपुर प्रमंडल के बैनर तले झारखंड आंदोलनकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को एनएच-43 पर चार घंटे चक्का जाम किया। झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा स्थित कार्तिक उरांव चौक,शंखमोड़ मांझाटोली के पास आंदोलनकारियों ने सुबह सात बजे से 11 बजे तक मुख्य सड़क जाम रखी। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।आंदोलनकारी पारंपरिक हरवे-हथियारों के साथ जाम स्थल पर पहुंचे थे। सड़क जाम के कारण बड़ी और छोटी यात्री बसों का परिचालन भी ठप हो गया। बसों में सवार यात्रियों को काफी देर तक जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। कई यात्री समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।जाम की सूचना पर सीओ शैलेन्द्र कुमार चौरसिया और थाना प्रभारी संदीप यादव मौके पर पहुंचे। उन्होने आंदोलनकारियों से बातचीत कर जाम हटाने का आग्रह किया। लगातार समझाने-बुझाने के बाद करीब 11 बजे आंदोलनकारियों ने जाम हटाया। जिसके बाद एनएच-43 पर यातायात सामान्य हुआ।आंदोलनकारियों ने सात प्रमुख मांगों को लेकर चक्का जाम किया था। इनमें दिशोम गुरु शिबू सोरेन को गजट नोटिफिकेशन जारी कर झारखंड आंदोलनकारी के रूप में राष्ट्रीय सम्मान देने,आंदोलनकारियों के पुत्र-पुत्रियों और आश्रितों को सीधी नौकरी देने तथा आंदोलनकारियों को 50-50 हजार रुपये सम्मान पेंशन देने की मांग शामिल है। इसके अलावे झारखंडियों को 26 प्रतिशत खनिज रॉयल्टी में अधिकार देने,ऑनलाइन और ऑफलाइन लगान रसीद की व्यवस्था,सरकारी संकल्पों का पालन और सरकार के आश्वासनों पर अमल करने की मांग की गई। आंदोलनकारियों ने स्थानीय नियोजन नीति भाषा और संस्कृति के आधार पर तय करने की भी मांग रखी।मौके पर जिला अध्यक्ष खोरश केरकेट्टा, जुवेल टोप्पो, बिजू उरांव, सुजात टोप्पो, खोरश जेंडर, निर्मल उरांव, इसाक प्रकाश खलखो, ईश्वर टोप्पो, सोमारी देवी, सुशीला लकड़ा, सुधीर उरांव और सोमरा एक्का समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष आंदोलनकारी मौजूद थे।

पालकोट में आंदोलन

.........

पालकोट में तीन घंटे एनएच जाम, सड़क पर बैठे आंदोलनकारी

पारंपरिक हथियारों के साथ नारेबाजी

पालकोट। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को संपूर्ण झारखंड बंद के दौरान पालकोट में करीब तीन घंटे तक राष्ट्रीय उच्च पथ जाम रहा। प्रखंड अध्यक्ष निमरोद एक्का के नेतृत्व में आंदोलनकारी सुबह करीब आठ बजे ब्लॉक चौक-रायडीह मोड़ के पास सड़क पर बैठ गए। हाथों में पारंपरिक हथियार और लाठी-डंडे लेकर उन्होंने सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।सड़क जाम की सूचना पर बीडीओ विजय उरांव और थाना प्रभारी अंकित राज मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से वार्ता कर उनकी मांगों को उचित स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद आंदोलनकारियों ने जाम हटा लिया और सड़क पर यातायात सामान्य हो गया।प्रखंड अध्यक्ष निमरोद एक्का और सचिव अजय कुमार कुजूर ने कहा कि झारखंड गठन के 26 वर्ष बाद भी आंदोलनकारियों और शहीदों के आश्रित परिवारों को उनका हक और अधिकार नहीं मिला है। लंबित मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया गया था।आंदोलनकारियों ने अपने सम्मान और अधिकार सुनिश्चित करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की। मौके पर उपाध्यक्ष किशोरी केसरी, संरक्षक हीरा प्रधान, सफरुद्दीन हुसैन मियां, विजय डुगडुंग, मुकुट मिंज और सरिता किंडो समेत बड़ी संख्या में आंदोलनकारी मौजूद थे।

घाघरा में समर्थन

.........

घाघरा में जेएमएम ने बंद का किया समर्थन

घाघरा। झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के आह्वान पर झारखंड बंद को घाघरा कमिटी ने नैतिक समर्थन दिया। सदस्य चांदनी चौक स्थित शहीद देवनारायण भगत की प्रतिमा के समक्ष बैनर लेकर खड़े हुए और मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। इस दौरान सड़क जाम नहीं किया गया और यातायात सामान्य रहा।कमेटी सदस्यों ने कहा कि झारखंड गठन की लड़ाई में कई लोगों ने भूमिका निभाई, लेकिन अनेक लोगों को आंदोलनकारी की मान्यता नहीं मिली है। उन्होंने पहचान और सम्मान से जुड़े मामलों पर पहल की मांग की।सदस्यों ने कहा कि आंदोलनकारी की मान्यता के लिए जेल जाने की बाध्यता समाप्त होनी चाहिए। आंदोलन में योगदान देने वालों को सम्मान और अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से लंबित मांगों पर पहल की मांग की।

सामान्य प्रश्न

✦आंदोलनकारियों ने कब और कहाँ चक्का जाम किया?−
आंदोलनकारियों ने मंगलवार को एनएच-43 पर चार घंटे चक्का जाम किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरायडीह में आंदोलनकारियों ने थामा एनएच-43,चार घंटे यातायात ठप