मैट्रिक व इंटरमीडिएट पूरक परीक्षा का परिणाम जारी
हिन्दुस्तान, रांची
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट की पूरक परीक्षा परिणाम जारी किया। मैट्रिक में 81.60% और इंटरमीडिएट में अलग-अलग स्ट्रीम में 85.42% से 88.64% परीक्षार्थी सफल हुए। 8वीं बोर्ड परीक्षा में भी लगभग 14 हजार छात्रों ने सफलता प्राप्त की है।

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने बुधवार को मैट्रिक और इंटरमीडिएट की पूरक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। मैट्रिक परीक्षा में कुल 81.60 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जिसमें शामिल 8,664 विद्यार्थियों में से 7,073 छात्र-छात्राएं सफल रहे। वहीं इंटरमीडिएट कॉमर्स में 88.64 प्रतिशत, साइंस में 87.31 प्रतिशत और आर्ट्स में 85.42 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए। इंटर आर्ट्स के 3,169 परीक्षार्थियों में से 2,707 छात्र, साइंस के 11,946 में से 10,430 छात्र तथा कॉमर्स के 757 में से 671 छात्र सफल घोषित किए गए। इसके अलावा आठवीं बोर्ड की परीक्षा में भी लगभग 14 हजार छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है।


