चार दिनी क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रातू में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा सरकारी विद्यालयों के लिए चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इस शिविर का उद्घाटन झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने किया। 23 से 26 अगस्त तक चलने वाले इस शिविर में विभिन्न जिलों के 44 शिक्षकों को क्रिकेट के कौशल सिखाए जाएंगे।

चार दिनी क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

रातू, प्रतिनिधि। सरकारी विद्यालयों में क्रिकेट प्रशिक्षण को मजबूत करने के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ रविवार को जेसीईआरटी रातू में हुआ। तकनीकी सहयोग भारतीय लोक कल्याण संस्थान का है। शिविर का उद्घाटन झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि यह पहल सरकारी विद्यालयों के बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। शारीरिक शिक्षा शिक्षक बच्चों की खेल प्रतिभा पहचानकर उन्हें सही खेल से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण का पहला चरण 23 से 26 अगस्त तक चलेगा।

इसमें रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, जमशेदपुर, पलामू और लातेहार के 44 शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं। पहले दिन अनिसुर रहमान, सौमित्र पटनायक और चंद्रदेव सिंह ने क्रिकेट के तकनीकी कौशल की जानकारी दी। संचालन समन्वयक चंद्रदेव सिंह ने किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचार दिनी क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ