बेतवा-धसान-सुखनई उफनाई, मचला बांधों का पानी

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

झांसी में झमाझम बारिश से बेतवा, धसान, सुखनई नदियां उफान पर हैं। पारीछा, लहचूरा और बड़वार बांध भर गए हैं। सुकुवां-ढुकवां का भंडारण सौ प्रतिशत हो गया है। प्रशासन ने स्थानीय गांवों में हाई अलर्ट जारी किया है और पानी की निकासी जारी है। झांसी के कुछ बांधों को अभी भी पानी की दरकार है।

बेतवा-धसान-सुखनई उफनाई, मचला बांधों का पानी

झांसी। झमाझम बारिश से बेतवा, धसान, सुखनई नदियां उफना गई। गुरुवार को नदियों पर बने बने के पारीछा, सुकुवां-ढुकुवां, लहचूरा, बड़वार बांध फुल हो गए। पारीछा बांध से फाटक खोलकर 78 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। जबकि ललितपुर के राजघाट से 54,748 छोड़ा गया। जिससे सुकुवां ढुकवां बांध सौ प्रतिशत भर गया है। गुरुवार को इससे 47,414 और ललितपुर के माताटीला बांध से 46,748 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बांधों के करीब बसे गांवों में हाई अलर्ट जारी रहा। जगह-जगह बेतवा प्रखंड के कर्मचारियों ने मुनादी कराई। लोगों को पारी के करीब जाने पर मनाही की गई। इसके लिए चौकियां स्थापित की गई। जो लगातार पल-पल पर पानी पर नजर रखें हैं। बारिश के बाद झांसी की नदियों का भी जलस्तर बढ़ गया है। गुरुवार को बेतवा पूरे रौ में रही। जिससे इस पर बने सुकुवां-ढुकुवां, पारीछा बांध पूरी तरह भर गए। यही नहीं बड़वार नदी भी बारिश के पानी से चढ़ गई। जिससे इस पर बना बड़वार बांध सौ प्रतिशत भर गया। धसान नदी भी उफान पर है। इसका पर लहचूरा बांध भी भर गया है.

बांधों से लगातार छोड़ा जा रहा है पानी

गुरुवार को बेतबा नदी पर बने पारीछा बेतवा 78,000, राजघाट से 54,748, सुकुवां-ढुकुवां बांध से 47,614 बेतवा पर बने माताटीला से 46,557, मऊरानीपुर में धसान नदी पर बने लहचूरा बांध से 18,500, धसान नदी पर बने पहाड़ी बांध से 16,400 भौराट जामिनी 1,574, जमरार जमरार 1,326, लखेरी नदी पर बने लधेरी बांध से 1,200 पथराई नदी पर बने पथरई बांध से 1,018 करारकरार 950 पानी की डिस्चार्ज किया जा रहा है。

झांसी के कुछ बांधों को अब भी पानी की दरकार

झमाझम हो रही बारिश ओर मध्य प्रदेश से छोड़े जा रहे पानी झांसी के चार बांध पूरे भर गए हैं। खास बात यह है कि अब भी कुछ बांधों को पानी की दरकार है कि तो आधे भी नहीं भर सके हैं। सपरार नदी पर बने सपरार की कुछ भंडारण क्षमता 76.22 मिलियन घन मीटर है। जबकि इसकी उपयोगी भंडारण क्षमता 70.02 मिलियन घन मीटर है। इसमें अब 44.00 प्रतिशत पानी आया है। लधेरी नदी पर बने लखेरी बांध की भ्ंाडारण क्षमता 16.24 मिलियन घन मीटर है। इसकी उपयोगी भंडारण क्षमता 14.55 मिलियन घन मीटर है। जबकि अब तक 55.12 प्रतिशत भी भर सका है।

पानी की लगातार हो रही निकासी

पारीछा बांध से 2,208.69 क्यूसेक, राजघाट बांध से 1,550.28 क्यूसेक, दुकवां बांध: से 1,348.27 क्यूमेक माताटीला बांध: 1,318.33 क्यूमेक गंगऊ बांध: 1,312.19 क्यूमेक बरियापुर बांध: 1,193.83 क्यूमेक

झांसी के बांध की क्षमता और प्रति

नाम जनपद भण्डारण उपयोगी भण्डारण अब पानी (%)

सपरार झांसी 76.22 70.02 44.00%

पहुंज झांसी 18.236 18.201 73.08%

बड़वार झांसी 33.78 31.63 100.00%

पारीछा झांसी 60.80 59.24 100.00%

पहाड़ी झांसी 47.80 46.00 82.07%

लखेरी झांसी 16.24 14.55 55.12%

लहचूरा झांसी 15.90 13.40 100.00%

पथरई झांसी 15.88 10.70 100.00%

करार झांसी 6.106 5.94 73.27%

सिजार झांसी 5.58 5.44 84.74%

खपरार झांसी 5.122 4.807 49.47%

डोंगरी झांसी 13.267 11.90 40.02%

झांसी-ललितपुर के भरे बांध

नाम जनपद भण्डारण उपयोगी भण्डारण अब पानी (%)

राजघाट ललितपुर 2200.00 1950.00 92.44%

माताटीला ललितपुर 641.06 630.92 71.49%

शहजाद ललितपुर 130.00 121.51 82.50%

गोविन्द सागर ललितपुर 96.84 80.04 46.90%

जामनी ललितपुर 92.87 84.07 52.68%

सजनम ललितपुर 83.50 74.85 43.22%

कचनोदा ललितपुर 69.00 60.95 73.00%

भौराट ललितपुर 45.08 40.55 0.81%

दुकवां ललितपुर 29.31 29.31 100.00%

भावनी ललितपुर 27.33 23.82 60.41%

जमरार ललितपुर 16.45 16.03 81.78%

उटारी ललितपुर 15.09 12.15 47.49%

लोअर रोहिणी ललितपुर 12.74 12.02 61.81%

बन्डे ललितपुर 12.59 11.10 44.32%

रोहिणी ललितपुर 12.11 8.29 38.60%

सामान्य प्रश्न

✦झांसी की नदियों का जलस्तर किस कारण से बढ़ा है?−
झांसी में झमाझम बारिश और मध्य प्रदेश से छोड़े जा रहे पानी के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबेतवा-धसान-सुखनई उफनाई, मचला बांधों का पानी