झांसी मंडल का पर्यावरण संकल्प

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

झांसी मंडल का पर्यावरण संकल्प38.77 लाख पौधों से बदली रेलखंडों की सूरतमियावाकी तकनीक से तैयार हो रहे घने जंगलफोटो नंबर 5 रेल लाइन किनारे नजर आती हरियाल

झांसी मंडल का पर्यावरण संकल्प

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल ने पर्यावरण संरक्षण को धरातल पर उतारते हुए बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चला रही है। इसी कड़ी में 2 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसमें वर्तमान वर्ष में एक करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य को वर्तमान वर्ष में पूरा कर रहा है। झांसी मंडल को वर्तमान वर्ष के लिए 75 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके सापेक्ष मंडल ने 29 सितंबर तक 38,77,554 पौधे लगाकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर ली है। मंडल में मई माह में 41,445 पौधे तथा जून माह में 63,866 पौधे रोपे गए थे। जिसके बाद जुलाई माह में 8,44,801 पौधे और अगस्त माह में 14,00,934 पौधे लगाकर अभियान को गति दी गई। सितंबर माह में मंडल के सभी विभागों एवं इकाइयों के समन्वित प्रयासों से रिकॉर्ड 15,26,508 पौधे रोपे गए, जिससे मंडल के संचयी पौधारोपण का आंकड़ा 38.77 लाख के पार पहुंच गया। वृहद पौधारोपण 503 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर सुनियोजित तरीके से किया गया है। इसमें सर्वाधिक प्राथमिकता रेल पटरियों के दोनों ओर (ब्लॉक सेक्शन) के क्षेत्रों को दी गई, जहां 21,01,747 पौधे रोपे गए। इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशन परिसरों में 7,95,066 पौधे तथा रेलवे कॉलोनियों में 6,36,186 पौधे लगाकर हरित वातावरण तैयार किया गया है。

मियावाकी पद्धति से पौधेरोपण

हरित आवरण को तेजी से बढ़ाने और घने जैव-विविध जंगलों के निर्माण के उद्देश्य से झांसी मंडल में जापानी ''मियावाकी पद्धति'' का भी प्रभावी प्रयोग किया जा रहा है। इस आधुनिक तकनीक के तहत सीमित भूमि पर देशी प्रजातियों के पौधों को सघन रूप से रोपा जा रहा है। जिससे पौधे पारंपरिक वनीकरण की तुलना में लगभग 10 गुना तेजी से बढ़ते हैं और 30 गुना अधिक घने जंगल का रूप लेते हैं।

सामान्य प्रश्न

✦झांसी मंडल ने पौधरोपण अभियान में कितने पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है?−
झांसी मंडल ने 2 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsझांसी मंडल का पर्यावरण संकल्प