ऐट–कोंच रेलखंड पर केवल एक गाड़ी पद्धति समाप्त

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

ऐट–कोंच रेलखंड पर केवल एक गाड़ी पद्धति समाप्तझांसी, संवाददातामंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल ने रेल परि

ऐट–कोंच रेलखंड पर केवल एक गाड़ी पद्धति समाप्त

झांसी। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल ने रेल परिचालन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए ऐट–कोच रेलखंड पर संचालित ऐतिहासिक केवल एक गाड़ी पद्धति को सफलतापूर्वक समाप्त कर इस खंड पर पूर्ण ब्लॉक पद्धति लागू कर दी है। केवल एक गाड़ी पद्धति भारतीय रेल की अत्यंत पुरानी परिचालन व्यवस्था थी। वर्तमान में यह व्यवस्था केवल उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के ऐट–कोच रेलखंड पर ही संचालित थी। पूर्ण ब्लॉक पद्धति लागू होने के साथ ही इस ऐतिहासिक परिचालन प्रणाली का समापन हो गया है। केवल एक गाड़ी पद्धति में किसी रेलखंड पर एक समय में केवल एक ही ट्रेन का संचालन किया जा सकता था।

अब पूर्ण ब्लॉक पद्धति लागू होने से आधुनिक सिग्नलिंग एवं संचार प्रणाली के माध्यम से रेल परिचालन अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित एवं दक्षतापूर्वक किया जाएगा। इससे रेल संचालन की विश्वसनीयता बढ़ेगी, भविष्य में परिचालन क्षमता के विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा तथा यात्रियों को अधिक सुरक्षित एवं बेहतर रेल सेवाओं का लाभ मिलेगा। इस कार्य के अंतर्गत गति शक्ति यूनिट, झांसी द्वारा कोंच स्टेशन के पैनल इंटरलॉकिंग में आवश्यक परिवर्तन तथा मंडल की सिग्नल एवं दूरसंचार टीम द्वारा एट स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में आवश्यक संशोधन सफलतापूर्वक संपन्न किए गए। इस कमीशनिंग के साथ कोंच स्टेशन पर मालगाड़ियों के संचालन की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा परिचालन अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनेगा। कमीशनिंग कार्य के दौरान कुल 5 मुख्य सिग्नल, 7 शंट सिग्नल, 6 प्वाइंट मशीन, 5 ट्रैक सर्किट, 1 ड्यूल एक्सल काउंटर, 6 डिटेक्शन प्वाइंट, डाटा लॉगर वायरिंग तथा कुल 24 रूट का सफल एकीकरण एवं परीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त खंड में स्थित 4 गैर-अंतःसंलग्न इंजीनियरिंग लेवल क्रॉसिंग गेटों पर संचार प्रणाली उपलब्ध कराई गई तथा सभी चारों लेवल क्रॉसिंग गेटों पर गेट लॉज का भी प्रावधान किया गया। इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में झांसी मंडल के सिग्नल एवं दूरसंचार, परिचालन तथा इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि झांसी मंडल आधुनिक, सुरक्षित एवं तकनीक आधारित रेल परिचालन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।