रेल पटरियों पर 110 की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

रेल पटरियों पर 110 की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेनझांसी, संवाददाताझांसी मंडल में अब ट्रेन ओर तेज गति से दौड़ेंगी। विभिन्न रेलखंडों पर सेक्शनल स्पीड बढ़ाई गई

रेल पटरियों पर 110 की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन

झांसी, संवाददाता। झांसी मंडल में अब ट्रेन ओर तेज गति से दौड़ेंगी। विभिन्न रेलखंडों पर सेक्शनल स्पीड बढ़ाई गई। तीन समपार फाटक स्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के कुशल मार्गदर्शन में झांसी मंडल रेल अवसंरचना के आधुनिकीकरण, सुरक्षित परिचालन तथा यात्रियों को तेज़ एवं बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। रेल परिचालन की गति बढ़ाने की दिशा में किए गए कार्यों के अंतर्गत संदललपुर–सिथौली ‘ए’ केबिन के मध्य तृतीय रेल लाइन पर अधिकतम सेक्शनल स्पीड 100 किमी घंटा से बढ़ाकर 110 किमी घंटा की गई है।

इसी प्रकार दतिया–डबरा तृतीय लाइन खंड पर भी सेक्शनल स्पीड 100 किमी घंटा से बढ़ाकर 110 किमी/घंटा कर दी गई है। ग्वालियर–श्योपुर रेलखंड पर नवनिर्मित ब्रॉडगेज लाइन में रायरू–जौरा अलापुर खंड पर गति सीमा 90 किमी/घंटा से बढ़ाकर 110 किमी/घंटा तथा जौरा अलापुर–कैलारस खंड पर 75 किमी/घंटा से बढ़ाकर 100 किमी/घंटा कर दी गई है। इसके अतिरिक्त खैरार–मानिकपुर रेलखंड के बांदा–खुरहंड के मध्य नवनिर्मित द्वितीय डाउन लाइन पर भी अधिकतम सेक्शनल स्पीड 90 किमी/घंटा से बढ़ाकर 100 किमी/घंटा कर दी गई है।इसके साथ ही हेतमपुर–धौलपुर तृतीय लाइन खंड पर भी गति सीमा 80 किमी/घंटा से बढ़ाकर 100 किमी/घंटा कर दी गई है। वहीं, परिचालन की सुगमता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए उदयपुरा–टीकमगढ़ खंड के एलपीजीसीएल केबिन, खैरार–मानिकपुर खंड के डिंगवाई एवं खुरहंड स्टेशन तथा झांसी–ग्वालियर खंड के सिथौली ‘ए’ केबिन पर स्थित विभिन्न क्रॉसओवर एवं कॉमन लूप लाइनों पर अनुमेय गति 15 किमी/घंटा से बढ़ाकर 30 किमी/घंटा कर दी गई है। इन तकनीकी सुधारों से ट्रेनों की औसत गति में वृद्धि होगी, परिचालन अधिक सुचारु बनेगा तथा समयपालन में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा। साथ ही, माल एवं यात्री दोनों प्रकार की रेल सेवाओं की क्षमता और दक्षता में वृद्धि होगी। रेल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए झांसी मंडल में माह के दौरान तीन समपार फाटकों को स्थायी रूप से बंद किया गया है। इनमें वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–मानिकपुर रेलखंड का समपार फाटक संख्या 476, महोबा–खजुराहो रेलखंड का समपार फाटक संख्या 2 तथा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–ग्वालियर रेलखंड का समपार फाटक संख्या 409 शामिल हैं। इन समपार फाटकों के बंद होने से अनधिकृत सड़क पारगमन की संभावना में कमी आएगी तथा रेल एवं सड़क दोनों यातायात की सुरक्षा और अधिक सुदृढ़ होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsरेल पटरियों पर 110 की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन