बांदा-खुरहंड द्वितीय लाइन पर 100 की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बांदाबांदा में, झांसी मंडल ने रेल सेवाओं में सुधार करने के लिए खैरार-मानिकपुर रेल खंड पर गति बढ़ाई है। द्वितीय डाउन लाइन की सेक्शनल स्पीड को 100 किमी/घंटा और विभिन्न स्टेशनों पर अनुमेय गति 30 किमी/घंटा कर दी गई है। इससे यात्रियों को तेज़ और सुरक्षित सेवाएं मिलेंगी।

बांदा। झांसी मंडल रेल के आधुनिकीकरण, सुरक्षित परिचालन तथा यात्रियों को तेज़ एवं बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। खैरार-मानिकपुर रेल खंड के बांदा-खुरहंड के मध्य नवनिर्मित द्वितीय डाउन लाइन पर भी अधिकतम सेक्शनल स्पीड 90 किमी/घंटा से बढ़ाकर 100 किमी/घंटा कर दी गई है। वहीं, परिचालन की सुगमता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए खैरार-मानिकपुर खंड के डिंगवाई एवं खुरहंड स्टेशन पर स्थित विभिन्न क्रॉसओवर एवं कॉमन लूप लाइनों पर अनुमेय गति 15 किमी/घंटा से बढ़ाकर 30 किमी/घंटा कर दी गई है। इन तकनीकी सुधारों से ट्रेनों की औसत गति में वृद्धि होगी।
ये भी पढ़ें:रेल पटरियों पर 110 की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन
मंडल रेल प्रबंधकअनिरुद्ध कुमार ने कहा कि झांसी मंडल यात्रियों को सुरक्षित, तीव्र एवं विश्वसनीय रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर गति दे रहा है। ।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


