जमुई:मॉनसून कप: झाझा स्टेशन क्लब ने शेखपुरा 52 रन से शिकस्त दे की फाइनल में इंट्री

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

झाझा रेलवे स्टेशन क्लब के जेन अल्फा खिलाड़ियों ने मॉनसून कप के सेमीफाइनल में शेखपुरा की टीम को 52 रनों से हराया। झाझा की टीम ने 152 रन बनाए जबकि शेखपुरा 99 रन पर आउट हुई। आमीन ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए मुकाबले में हाफ सेंचुरी और तीन विकेट लिए।

जमुई:मॉनसून कप: झाझा स्टेशन क्लब  ने शेखपुरा 52 रन से शिकस्त दे की फाइनल में इंट्री

झाझा, निज संवाददाता मॉनसून कप के सेमीफाइनल मुकाबले में झाझा रेलवे स्टेशन क्लब के जेन अल्फा खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए शेखपुरा की टीम को 52 रनों से शिकस्त देकर,एक सम्मानजनक जीत अपने नाम की है। इतना ही उक्त जीत की बदौलत झाझा स्टेशन क्लब की टीम को फाइनल की टिकट भी मिल गई है। लखीसराय ्त्रिरकेट मैदान में खेले गए उक्त ट्वेंटी-20 मुकाबले में झाझा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 152 रन ठोक डाले थे। जबकि उक्त लक्ष्य को साधने उतरी शेखपुरा टीम का स्कोर तीन अंकों में भी नहीं पहुंच सका और उसके सारे खिलाड़ी कुलजमा 99 रन के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए थे।

जानकारीनुसार,झाझा के धुरंधर ऑल राउंडर आमीन ने बल्लेबाजी में जहां शानदार हाफ सेंचुरी का योगदान दिया,वहीं फिर गेंबाजी में भी विपक्षी टीम के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह पकड़ा कर अपनी टीम के सर्वाधिक सफल गेंदबाज साबित हुए। इसके अलावा प्रिंस एवं ऋषि यादव ने दो-दो विकेट लिए,जबकि बल्लेबाजी में आमीन ने जहां नाबाद हाफ सेंचुरी बनाई,तो प्रखर ने क्वार्टर सेंचुरी (25रनों) का योगदान किया। उक्त शानदार जीत के जरिए झाझा स्टेशन क्लब की टीम अगले हफ्ते होने वाले फाइनल मुकाबले को खेलने की हकदार बन गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजमुई:मॉनसून कप: झाझा स्टेशन क्लब ने शेखपुरा 52 रन से शिकस्त दे की फाइनल में इंट्री