जेडीयू लड़ेगी यूपी विधानसभा 2027 का चुनाव
जेडीयू लड़ेगी यूपी विधानसभा 2027 का चुनावजेडीयू लड़ेगी यूपी विधानसभा 2027 का चुनावजेडीयू लड़ेगी यूपी विधानसभा 2027 का चुनावजेडीयू लड़ेगी यूपी विधानसभा

मिर्जापुर। चुनार क्षेत्र के कैलहट स्थित एक लॉन में शनिवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विंध्याचल मंडल का सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 2027 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी। बिहार में किए गए विकास कार्य और सरकार की उपलब्धियां पार्टी का प्रमुख आधार होंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव संपर्क कर संगठन को मजबूत करने और बिहार सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता एसपी सिंह ने की। प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पनाथ वर्मा और महासचिव सुशील कश्यप ने भी विचार रखे।
इस दौरान विंध्याचल मंडल प्रभारी संजय सिंह, प्रदेश महासचिव अवधेश सिंह, प्रयागराज मंडल प्रभारी, हरिशंकर पटेल, सुशील पटेल, अभिषेक कुमार राय और शालिनी सिंह समेत बड़ी संख्या कार्यकर्ता मौजूद रहे।।


