बांका सांसद के घर आधी रात पुलिस पहुंचने का आरोप
पेज वन या तीन की लीडपेज वन या तीन की लीड सांसद गिरिधारी यादव ने एसपी पर उठाए गंभीर सवाल कहा बिना किसी वारंट के पुलिस ने की उनकी घर पर

बांका, वरीय संवाददाता। बांका के जदयू सांसद गिरिधारी यादव ने रविवार को बांका में प्रेस कांफ्रेंस कर बांका पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए। सांसद ने कहा कि शनिवार की देर रात करीब 11:30 बजे बांका पुलिस एसपी के आदेश पर उनके देवघर और चांदन स्थित आवास पर छापेमारी करने पहुंची।
पुलिस कार्रवाई का आरोप
इसके अलावा उनके पैतृक गांव स्थित घर पर भी पुलिस गई थी। सांसद के मुताबिक पुलिस के पास कोई वारंट नहीं था। पूछने पर पुलिसकर्मियों ने एसपी के आदेश पर कार्रवाई करने की बात कही। सांसद ने आरोप लगाया कि इस मामले को लेकर उन्होंने बांका एसपी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। बाद में अपने लेटर पैड पर लिखकर मुलाकात का समय मांगा, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया।
सुरक्षा की मांग
उन्होंने कहा कि उनके परिवार के किसी सदस्य पर आपराधिक मामला तो दूर, धारा 107 के तहत भी कोई मामला दर्ज नहीं है। इसके बावजूद उनके घरों पर पुलिस भेजना एक षड्यंत्र का हिस्सा प्रतीत होता है। सांसद ने कहा कि जिला प्रशासन व वरीय पुलिस पदाधिकारी यह बता दें कि आखिर उनके घर पर पुलिस इस तरह क्यों पहुंची जिससे उनके पद प्रतिष्ठा का हनन हुआ है। यह लोकतंत्र की हत्या है। सांसद ने बिहार सरकार और वरीय पुलिस अधिकारियों से अपने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर सांसद के साथ पुलिस ऐसा कर सकती है तो फिर आमलोगों की क्या हालात होगी।
एसपी का स्पष्टीकरण
मामले को लेकर एसपी अमितेश कुमार ने सांसद के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस सांसद के घर छापेमारी करने नहीं गई थी। पुलिस अपराधी लालधारी यादव की तलाश में गई थी। एसपी के अनुसार प्रिंस कंस्ट्रक्शन के संवेदक लालधारी यादव पर सरकारी जमीन से मिट्टी कटाई करने का मामला दर्ज है। इस मामले में ओंकार यादव भी आरोपित हैं। पुलिस दोनों आरोपितों की तलाश में कार्रवाई कर रही थी। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस की कार्रवाई का सांसद या उनके परिवार से कोई संबंध नहीं था。


