ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशJD(S) के कर्नाटक प्रमुख ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह

JD(S) के कर्नाटक प्रमुख ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह

कर्नाटक जद (एस) प्रमुख एच. विश्वनाथ ने लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया। विधायक, विश्वनाथ ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''मैं हार...

JD(S) के कर्नाटक प्रमुख ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 04 Jun 2019 02:03 PM
ऐप पर पढ़ें

कर्नाटक जद (एस) प्रमुख एच. विश्वनाथ ने लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया। विधायक, विश्वनाथ ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''मैं हार की नैतिक जिम्मेदारी लेता हूं।

बताया जाता है कि विश्वनाथ उपेक्षा किए जाने और पार्टी के महत्वपूर्ण फैसलों में विश्वास में नहीं लिए जाने को लेकर कथित रूप से नाखुश थे। हाल ही में वह कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार के कामकाज को लेकर भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया से सार्वजनिक तौर पर उलझ गए थे।
     
लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में भाजपा का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। पार्टी को 28 में से 25 सीटें मिलीं। सत्तारूढ़ जद(एस) और कांग्रेस के खाते में सिर्फ एक-एक सीट गई। 28वीं सीट निर्दलीय उम्मीदवार के हिस्से में आयी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें