संगठन के मजबूती के लक्ष्य को करना है पूरा: प्रदेश अध्यक्ष
संगठन के मजबूती के लक्ष्य को करना है पूरा: प्रदेश अध्यक्ष संगठन के मजबूती के लक्ष्य को करना है पूरा: प्रदेश अध्यक्ष संगठन के मजबूती के लक्ष्य को करना

खगड़िया । नगर संवाददाता जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ की समीक्षात्मक बैठक सर्किट हाउस सभाकक्ष में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनय सिंह रोशन कुशवाहाने की। इस दौरान जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह कहलगांव विधायक ईं. शुभानंद मुकेश ने संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों से बारी-बारी से फीडबैक लिया। कहा कि असंगठित, संगठित एवं प्रवासी मजदूरों तथा तकनीशियनों को पार्टी से जोड़कर संगठन को सशक्त और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार के बड़ी संख्या में श्रमिक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कोलकाता सहित विभिन्न राज्यों में कार्यरत हैं।
इन राज्यों में बिहारी श्रमिकों का मजबूत संगठन तैयार कर बड़े सेमिनार आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि श्रमिकों के उचित मेहनताने और सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को प्रस्ताव भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि जदयू गरीबों, पिछड़ों, दलित-महादलितों, शोषितों और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने वाली पार्टी है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हुए विकास कार्य अनुकरणीय हैं। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार से लोगों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार बिहार के भविष्य हैं और उनमें नीतीश कुमार जैसी नेतृत्व क्षमता है। वे बिहार में नई राजनीति की परिभाषा लिखेंगे। सदर विधायक सह जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा श्रमिक-तकनीशियन संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। बैठक में प्रदेश सचिव नीलम वर्मा, जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल व धर्मेंद्र महतो, प्रभाकर चौधरी मंटून, रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, अशोक राय, मायाराम मंडल, राजवर्धन कुशवाहा, इम्तियाज आलम, डॉ रवि, संतोष कुमार सिंह,विक्रम शर्मा,विकास यादव, शम्भू यादव, रंजन सदा, पप्पू कुमार, स्वतंत्र कुमार, सुशांत कुमार,विपिन कुमार, मीरा देवी आदि मौजूद थे।

