पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 89.30% परीक्षार्थी

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा 2026 के पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का आयोजन रविवार को मेदिनीनगर में किया गया। परीक्षा में 4496 परीक्षार्थियों में से 4019 उपस्थित रहे, जो कि 89.30% है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी सुनिश्चित की गई थी।

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 89.30% परीक्षार्थी

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा संचालित पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 रविवार को आठ परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इस प्रवेश परीक्षा में 4496 परीक्षार्थियों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 4019 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 477 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का प्रतिशत 89.30% रहा। परीक्षा रविवार की सुबह साढ़े 10 बजे शुरू प्रारंभ हुई,जो दोपहर एक बजे समाप्त हुई। परीक्षार्थी सुबह साढ़े सात बजे से ही अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिए थे। 7.45 बजे से परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश करने की अनुमति दी गई। परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी के अलावे सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल के जवान तैनात थे।

पलामू जिला शिक्षा पदाधिकारी सह आरजेडीइ संदीप कुमार ने विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान निकेतन और ब्राइट लैंड स्कूल परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त हुई। सीसीटीवी और शिक्षकों के निगरानी में परीक्षा ली गई। आठ परीक्षा केंद्रों में एमके डीएवी पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर 752 परीक्षार्थियों में 666 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 86 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान नकेतन स्कूल बैरिया परीक्षा केंद्र पर 720 परीक्षार्थियों में 654 उपस्थित और 66 परीक्षार्थी अनुपस्थित, माता द्रौपदी नामधारी गुरु गोविंद सिंह परीक्षा केंद्र पर 720 में 648, 72 अनुपस्थित, एलिट बीएड कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 528 में 491 उपस्थित, 37 अनुपस्थित, ब्राइट लैंड स्कूल परीक्षा केंद्र पर 528 में 478 उपस्थित, 50 अनुपस्थित, गिरिवर प्लस-2 हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर 504 में 425 उपस्थित और 79 अनुपस्थित, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल) परीक्षा केंद्र पर 480 में 433 उपस्थित, 47 अनुपस्थित और ब्राह्मण प्लस-2 हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर 264 परीक्षार्थियों में 224 उपस्थित हुए,जबकि 40 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें