जेसीएपीसीपीएल कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जेसीएपीसीपीएल के कर्मचारियों के लिए एक समझौता हुआ है जिसमें 144 कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस मिलेगा। कुल 1,00,40,473 रुपये का भुगतान किया जाएगा। बोनस की राशि सुरक्षा, उत्पादकता और अन्य मानकों के आधार पर तय की गई है और इसे 17 सितंबर से पहले कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा किया जाएगा।

जेसीएपीसीपीएल कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस

जेसीएपीसीपीएल के कर्मचारियों के लिए बुधवार को बोनस समझौता हुआ। प्रबंधन और जेसीएपीसीपीएल वर्कर्स यूनियन के बीच हुए समझौते के तहत कंपनी के 144 कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस मिलेगा। बोनस के रूप में कुल 1,00,40,473 रुपये का भुगतान किया जाएगा। बोनस का निर्धारण सुरक्षा, उत्पादकता, ग्राहक शिकायतों और कन्वर्जन कॉस्ट जैसे मानकों के आधार पर किया गया है। समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 74,859 रुपये, न्यूनतम 59,127 रुपये और औसतन 69,726 रुपये बोनस मिलेगा। बोनस की राशि 17 सितंबर से पहले कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा होने की उम्मीद है। जेसीएपीसीपीएल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने कहा कि यह उपलब्धि कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, प्रतिबद्धता, अनुशासन और बेहतर प्रदर्शन का परिणाम है।

उन्होंने विशेष रूप से कंपनी के जीरो एलटीआई प्रदर्शन को गर्व का विषय बताया।समझौते पर प्रबंधन की ओर से एमडी कपिल मोदी, कार्यकारी निदेशक अकीहिको तनिगुची, सीएफओ प्रवीण एस. हेगड़े, सीएचआरओ विकास कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए। यूनियन की ओर से अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष शहनवाज आलम, उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह, महासचिव रवि कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजेसीएपीसीपीएल कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस