छात्रों ने आरएसए के छात्र नेता के जेल से निकलने पर किया स्वागत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, छपराजयप्रकाश विश्वविद्यालय में कुलपति पर मोबिल फेंकने के मामले में गिरफ्तार छात्र नेताओं विशाल सिंह राजपूत और सुनील सिंह को छपरा न्यायालय से जमानत मिली। जेल से बाहर आते ही कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने इसे न्याय की जीत बताया और कहा कि वे छात्र हितों की लड़ाई जारी रखेंगे।

छपरा, एक संवाददाता। जयप्रकाश विश्वविद्यालय में कुलपति पर मोबिल फेंकने के मामले में गिरफ्तार आरएसए के सिवान प्रभारी विशाल सिंह राजपूत और गोपालगंज प्रभारी सुनील सिंह को बुधवार को छपरा न्यायालय से जमानत मिल गई। मंडल कारा से निकलने पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने दोनों छात्र नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया और नारेबाजी की। दोनों नेताओं ने कहा कि यह न्याय की जीत है। छात्र हितों की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। उनका कहना था कि यदि छात्रों को समय पर अंकपत्र, डिग्री और नियमित शैक्षणिक सत्र सुनिश्चित कराने के लिए संघर्ष करना पड़े, तो वे इसके लिए जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , आज का मौसम , Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज और क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


