चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए द्वितीय मेधा सूची जारी

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

जय प्रकाश विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम सत्र 2026-30 के लिए द्वितीय मेधा सूची जारी की है। चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 13 जुलाई से 18 जुलाई तक शाम 4 बजे तक होगा। छात्रों को आवेदन पत्र, अलॉटमेंट लेटर, और अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य है।

चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए द्वितीय मेधा सूची जारी

सीवान। जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए द्वितीय मेधा सूची जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार, द्वितीय मेधा सूची में चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 13 जुलाई से 18 जुलाई तक अपराह्न 4 बजे तक होगा। नामांकन के लिए अभ्यर्थियों को डाउनलोड किया हुआ आवेदन पत्र, अलॉटमेंट लेटर, मैट्रिक व इंटरमीडिएट के मूल अंक पत्र व प्रमाण-पत्र, विद्यालय परित्याग प्रमाण-पत्र, आरक्षण से संबंधित प्रमाण-पत्र यदि लागू हो, गैप वर्ष का शपथ-पत्र यदि लागू हो,लाना आवश्यक है। विद्या भवन महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रो. चंद्र भूषण सिंह ने ने कहा कि सभी चयनित छात्राएं व उनके अभिभावक निर्धारित समय-सीमा के अंदर नामांकन की सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsचार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए द्वितीय मेधा सूची जारी