जवाहर नवोदय विद्यालय कालेवाला माधो वाला में लगी प्रदर्शनी

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

जवाहर नवोदय विद्यालय कालेवाला माधोवाला में विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर संतोष कुमार गौड़ ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। छात्रों ने विभिन्न विषयों पर कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए। चयनित छात्र मैनपुरी में आयोजित प्रदर्शनी में भाग लेंगे। उपप्राचार्य श्री अजय कुमार ने सभी का धन्यवाद किया।

जवाहर नवोदय विद्यालय कालेवाला माधो वाला में लगी प्रदर्शनी

जवाहर नवोदय विद्यालय कालेवाला माधोवाला में शुक्रवार को विज्ञान , गणित एवं पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर संतोष कुमार गौड़ ने फीता काटकर किया । प्रदर्शनी के निर्णायक मंडल में अमरपाल , विपुल शर्मा, सचिन कुमार एवं अनिल कुमार शामिल रहे। प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गणित, विज्ञान एवं पर्यावरण विज्ञान से संबंधित थीम पर कार्यशील मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनित छात्र-छात्राओं को जवाहर नवोदय विद्यालय , मैनपुरी में आयोजित होने वाली संकुल स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा । प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के उपप्राचार्य श्री अजय कुमार ने सभी सहयोगी शिक्षक , शिक्षिकाओं एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

प्रदर्शनी को सफल बनाने में बृजेश कुमारी, नेहा मिश्रा, संजीव यादव, पंकज कुमार ,अंशु शर्मा एवं रिद्धि चावला का विशेष सहयोग रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।