जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौवीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
हिन्दुस्तान, मुंगेर
हवेली खड़गपुर में जवाहर नवोदय विद्यालय, रमणकाबाद ने कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए पार्श्व प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है। छात्रों को नवोदय विद्यालय समिति के पोर्टल पर निःशुल्क पंजीकरण करने के लिए कहा गया है।

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय, रमणकाबाद में कक्षा नौवीं एवं 11वीं सत्र 2027-28 में पार्श्व प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार ने बताया कि पार्श्व प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक छात्र-छात्राएं नवोदय विद्यालय समिति के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। कक्षा नौवीं एवं 11वीं के लिए ऑनलाइन पंजीयन निःशुल्क रखा गया है। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।


