मुंगेर : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौवीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
हवेली खड़गपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय, रमणकाबाद में कक्षा 9 और 11 के लिए पार्श्व प्रवेश परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन शुरू हुआ है। अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों से आवेदन समय सीमा के भीतर पूरा करने की अपील की गई है।

हवेली खड़गपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय, रमणकाबाद में कक्षा नौवीं एवं 11वीं सत्र 2027-28 में पार्श्व प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार ने बताया कि पार्श्व प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक छात्र-छात्राएं नवोदय विद्यालय समिति के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। कक्षा नौवीं एवं 11वीं के लिए ऑनलाइन पंजीयन निःशुल्क रखा गया है। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
विद्यालय की सूचना के मुताबिक कक्षा नौवीं के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल cbseitms.nic.in/2026/nvsix-9 तथा कक्षा 11वीं के लिए cbseitms.nic.in/2026/nvsix-11 है। प्रवेश परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश एवं अन्य जानकारी नवोदय विद्यालय समिति के पोर्टल पर उपलब्ध है।


