ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशजावड़ेकर ने कहा- किसान विरोधी है कांग्रेस, किसानों को दे रही धोखा

जावड़ेकर ने कहा- किसान विरोधी है कांग्रेस, किसानों को दे रही धोखा

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने शासन वाले राज्यों में किसानों को धोखा दे रही है। साथ ही कांग्रेस को किसान विरोधी पार्टी बताया। केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा...

जावड़ेकर ने कहा- किसान विरोधी है कांग्रेस, किसानों को दे रही धोखा
एजेंसी,नई दिल्लीMon, 24 Dec 2018 07:23 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने शासन वाले राज्यों में किसानों को धोखा दे रही है। साथ ही कांग्रेस को किसान विरोधी पार्टी बताया। केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस ने पांच राज्यों कर्नाटक, पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सभी कृषि ऋण माफ करने का वादा किया था, लेकिन अब वह अपने वादे से पलट गई है।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में 45 हजार करोड़ रुपये का कृषि ऋण माफ करने का वादा किया था, लेकिन 75 करोड़ रुपये का भी भुगतान नहीं किया गया। कर्ज में डूबे किसान परेशान दिख रहे हैं और बैंक उन्हें नोटिस भेज रहे है। आरोप लगाया कि जद (एस)-कांग्रेस सरकार के छह महीने के शासनकाल में 397 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के कुल 90 हजार करोड़ रुपये के ऋण के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार ने बजट में तीन करोड़ रुपये भी आवंटित नहीं किए हैं।

हरियाणा में किसानों को पेंशन देने की तैयारी

हरियाणा में किसानों को पेंशन देने की तैयारी है। राज्य के वित्त एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने सोमवार को संकेत दिया कि प्रदेश सरकार इस दिशा में काम कर रही है। वित्तमंत्री नारनौंद में पार्टी कायार्लय के उद्घाटन मौके पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सीमा पर तैनात सैनिक के समान किसान भी अन्नदाता के रूप में देशवासियों का पेट भरने के लिए दिन-रात काम करता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार किसान को पेंशन देकर उसका सम्मान बढ़ाने की दिशा में गंभीरता से विचार कर रही है। इस दिशा में कैबिनेट द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का शुरू से ही प्रयास रहा है कि किसानों के लिए जोखिममुक्त खेती का रास्ता तैयार किया जा सके और इसी दिशा में सरकार ने फसलें खराब होने पर सर्वाधिक और सबसे तेज गति से किसानों को मुआवजा वितरित किया। कई फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की गई है। फसलों के मूल्य संरक्षित करने के लिए भावांतर भरपाई योजना लागू की गई है। किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चलाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं किसानों के हित में योजनाएं लागू कर रहे हैं और 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए संकल्परत हैं।

राम मंदिर, किसान कर्ज पर फैसले तक BJP से गठबंधन में दिलचस्पी नहीं: शिवसेना

VVIP हेलीकाप्टर मामला: पूर्व वायुसेना प्रमुख त्यागी, रिश्तेदार को विदेश जाने की अनुमति

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें