उन्नाव स्टेशन के पास विदेशी यात्री का आईफोन चोरी

हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

उन्नाव। वाराणसी से उन्नाव की ओर यात्रा कर रहे जापान के एक यात्री का

उन्नाव स्टेशन के पास विदेशी यात्री का आईफोन चोरी

उन्नाव। वाराणसी से उन्नाव की ओर यात्रा कर रहे जापान के एक यात्री का आईफोन उन्नाव रेलवे स्टेशन के पास चोरी होने का मामला सामने आया है। जापानी नागरिक ने घटना को लेकर जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई है। यात्री के मुताबिक, मोबाइल में भारत यात्रा से जुड़े जरूरी दस्तावेज, बुकिंग और व्यक्तिगत जानकारियां भी थीं।जापान के ओइता प्रिफेक्चर निवासी युसाकू पुत्र योजी ट्रेन नंबर 09183 से यात्रा कर रहे थे। आरोप है कि यात्रा के दौरान उन्नाव रेलवे स्टेशन के आसपास किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका आईफोन चोरी कर लिया। शिकायत में घटना का संभावित समय सुबह 5:51 बजे से 8:00 बजे के बीच बताया गया है।

यात्री ने जीआरपी को दी तहरीर में चोरी हुए मोबाइल का मॉडल, रंग, मोबाइल नंबर और आईएमईआई नंबर भी उपलब्ध कराया है, जिससे फोन की पहचान और ट्रैकिंग में मदद मिल सके। शिकायत के मुताबिक, वह भारत में केवल तीन दिन की छोटी यात्रा पर आया था। चोरी हुए आईफोन में उसकी यात्रा से संबंधित जरूरी दस्तावेज, बुकिंग की जानकारी और व्यक्तिगत डाटा मौजूद था। जीआरपी थाना प्रभारी सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि डेढ़ माह पहले वाराणसी में केस दर्ज कराया गया था। विवेचना जांच के लिए आई है। मामले में छानबीन की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsउन्नाव स्टेशन के पास विदेशी यात्री का आईफोन चोरी