नींद पूरी करने के लिए खड़े होकर सो रहे जापानी लोग
जापान में लोग नींद की कमी का सामना करने के लिए अनोखे तरीकों का सहारा ले रहे हैं, जैसे 'स्टैंडिंग नैप बॉक्स' और स्मार्ट बेड। कार्यालयों में 20 मिनट की झपकी लेने के लिए स्टैंडिंग नैप बॉक्स का उपयोग हो रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि ये तरीक़े केवल अस्थायी राहत प्रदान करते हैं।

टोक्यो, एजेंसी। जापान में लोग नींद की कमी से निपटने के लिए नए और अनोखे तरीके अपना रहे हैं। यहां के दफ्तरों में ‘स्टैंडिंग नैप बॉक्स’ (खड़े होकर सोने वाले केबिन) का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि कर्मचारी काम के बीच में खड़े-खड़े ही 20 मिनट की झपकी ले सकें। इसके अलावा, करीब 2.36 लाख रुपये तक के ऐसे स्मार्ट बेड भी बेचे जा रहे हैं, जो सोते समय शरीर की पोजीशन के हिसाब से अपना एंगल खुद बदल लेते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि खड़े होकर सोना या गैजेट के जरिये ली जाने वाली ये शॉर्ट नैप नींद की कमी का पक्का इलाज नहीं, बल्कि सिर्फ एक अस्थायी राहत हैं।बता
दें कि दुनिया के सबसे कम सोने वाले देशों में शुमार जापान में अब नींद की कमी संकट बन चुकी है। यहां के लोग अन्य विकसित देशों के मुकाबले औसतन करीब डेढ़ घंटा कम सोते हैं। लंबे काम के घंटें और नींद को कम महत्व इस स्थिति के लिए जिम्मेदार है।


