जापान ने खारे पानी और सीवेज से बना दी बिजली

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जापान ने फुकुओका शहर में एक अनोखा पावर प्लांट शुरू किया है जो सीवेज और समुद्री पानी को मीठा बनाने के बाद बचे खारे पानी से बिजली बनाता है। यह तकनीक 'प्रेशर-रिटार्डेड ऑस्मोसिस' पर काम करती है और इस प्रक्रिया में प्रदूषण नहीं होता। यह प्लांट हर साल 300 घरों जितनी बिजली उत्पन्न करता है।

जापान ने खारे पानी और सीवेज से बना दी बिजली

टोक्यो, एजेंसी। जापान ने अपने फुकुओका शहर में अनोखा पावर प्लांट' शुरू किया है। यह प्लांट सीवेज के साफ पानी और समुद्री पानी को मीठा बनाने के बाद बचे खारा पानी से बिजली बनाता है। यह तकनीक 'प्रेशर-रिटार्डेड ऑस्मोसिस' पर काम करती है। जब एक खास झिल्ली के जरिये मीठा और बहुत खारा पानी आपस में मिलते हैं तो प्राकृतिक दबाव के कारण पानी तेजी से बहता है। इस बहाव से टरबाइन घूमती है और बिजली बनती है। इस प्रक्रिया में न तो कोई ईंधन जलता है और न ही प्रदूषण होता है। सौर और पवन ऊर्जा के विपरीत, यह प्लांट मौसम पर निर्भर नहीं है और चौबीसों घंटे (90% क्षमता के साथ) काम करता है।

फिलहाल, इससे हर साल 300 घरों जितनी बिजली बन रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।