आठ एमएलसी सीटों पर उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी जन सुराज पार्टी

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

-फोटो : 11purn9-फोटो : पूर्णिया में सीमांचल के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए जनसुराज के सूत्रधार व विधायक प्रशांत किशोर।

आठ एमएलसी सीटों पर उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी जन सुराज पार्टी

पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जन सुराज पार्टी सभी आठ एमएलसी सीटों पर अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। जन सुराज के सूत्रधार एवं बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर आगामी कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार को पूर्णिया के मधुबनी स्थित पूर्व सांसद उदय सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में शामिल हुए। बैठक में कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज के पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान चुनाव की तैयारियों, संभावित प्रत्याशियों के चयन और चुनाव अभियान की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पार्टी ने ऐलान किया है कि वह सभी 8 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी।

बैठक में संगठन को मजबूत करने, मतदाताओं से संवाद बढ़ाने तथा क्षेत्र में चुनाव अभियान को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। प्रशांत किशोर ने पार्टी पदाधिकारियों से चुनाव की तैयारियों को लेकर जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और बेहतर समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया। पूर्णिया से पहले प्रशांत किशोर ने सहरसा में भी पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। इससे पहले दरभंगा, मुजफ्फरपुर और चंपारण में भी चुनावी तैयारियों को लेकर बैठकें हो चुकी हैं। वह हर क्षेत्रों में जाकर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं और उम्मीदवार के चयन को लेकर चर्चा कर रहे हैं। मौके पर जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, पार्टी के प्रदेश महासचिव सुभाष कुशवाहा, सरवर अली और लल्लन यादव समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। मौके पर पूर्णिया जिला अध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह, अररिया जिला अध्यक्ष देव राज शाह, किशनगंज जिला अध्यक्ष इशाक आलम, कटिहार से नसीम अख्तर, सत्यनारायण शर्मा, अबू आफान फारुकी, कुणाल निषाद, रजनीश रंजन, संतोष सिंह, अमोद मंडल, बंटी यादव, अमरनाथ उपाध्याय सहित अन्य मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआठ एमएलसी सीटों पर उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी जन सुराज पार्टी