योनो ऐप चालू करवाने का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
जामताड़ा में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गोपालपुर जाने वाली सड़क के समीप छापेमारी की और मोबाइल, सिम कार्ड, एवं बाइक जब्त की। ये आरोपी लोगों को फोन कर निजी जानकारी प्राप्त कर साइबर ठगी करते थे। सभी आरोपियों को न्यायायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
जामताड़ा, प्रतिनिधि। साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में जामताड़ा साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सकलपुर से गोपालपुर जाने वाली सड़क के दाहिनी और पलाश झूड़ के समीप छापेमारी की। जहां से फिशिंग की घटना को अंजाम देते हुए चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी जब समय उनके पास से आठ मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड एवं एक बाइक जप्त किया गया है।
गिरफ्तारी के विवरण
गिरफ्तार साइबर अपराधियों के विरुद्ध साइबर थाना में कांड संख्या 53/26 दर्ज किया गया है। मामले का खुलासा एसडीपीओ वसीम रजा ने रविवार को अनुमंडल पुलिस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया। एसडीपीओ ने बताया कि एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश मंडल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जिसमें इंस्पेक्टर नीतीश कुमार, मनीष कुमार गुप्ता एवं एएसआई हीरालाल महतो सहित अन्य को छापेमारी दल में शामिल किया गया। टीम ने थाना क्षेत्र के सकलपुर से गोपालपुर जाने वाली सड़क के दाहिनी ओर पलाश जंगल में छापेमारी की। जहां झूड़ में बैठकर कर साइबर अपराधी फारूक अंसारी, शमसुद्दीन अंसारी, जानी बाबू तथा कलीम अंसारी फिशिंग की घटना को अंजाम दे रहे थे।
साइबर ठगी का modus operandi
उन्होंने बताया कि इन अपराधियों के द्वारा लोगों को फोन कर योनो ऐप चालू करवाने के नाम पर व्हाट्सएप पर स्क्रीन शेयरिंग ऐप भेज कर डाउनलोड करवाते थे और निजी जानकारी प्राप्त कर नेट बैंकिंग के माध्यम से साइबर ठगी की घटना को अंजाम देते थे। उन्होंने कहा कि इन अपराधियों का कार्य क्षेत्र देश के विभिन्न राज्यों में फैला हुआ है। पुलिस इनसे जप्त मोबाइल एवं सिम कार्ड को खंगालने में जुटी हुई है। वहीं रविवार को मेडिकल जांच कर कर सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायायिक अभिरक्षा में मंडल कारा जामताड़ा भेज दिया गया है。


