बिना कोचिंग नीट क्रैक कर एलबीएसएम कॉलेज की छात्रा सृष्टि कुमारी बनीं डॉक्टर, असम मेडिकल कॉलेज में मिला दाखिला
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर के लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज की छात्रा सृष्टि कुमारी ने बिना किसी कोचिंग के अपने दम पर NEET में सफलता पायी है। उनका चयन असम मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य ने उन्हें सम्मानित किया। कॉलेज और शहर में खुशी का माहौल है।
बिना कोचिंग नीट क्रैक कर एलबीएसएम कॉलेज की छात्रा सृष्टि कुमारी बनीं डॉक्टर, असम मेडिकल कॉलेज में मिला दाखिला
जमशेदपुर के लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज की छात्रा सृष्टि कुमारी ने बिना किसी कोचिंग के स्व-अध्ययन के बल पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शानदार सफलता हासिल की है। उनका चयन असम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। उनके पिता मुकेश कुमार सिंह निजी क्षेत्र में काम करते हैं, जबकि उनके दादा प्रो. अजीत कुमार सिंह इसी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य रह चुके हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। सीमित संसाधनों में मिली इस उपलब्धि से कॉलेज और पूरे शहर में हर्ष का माहौल है।


