कोर्ट में होगा सहारा सिटी दुष्कर्म के आरोपियों का बयान
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर की विशेष पोक्सो अदालत में मानगो सहारा सिटी दुष्कर्म मामले के 22 आरोपियों के खिलाफ बयान कलमबद्ध किए जाएंगे। अदालत में सुनवाई आठ सितंबर को होगी। पहले, तीन दोषियों को 25-25 वर्ष की सजा सुनाई गई थी। मामला 18 जनवरी 2019 को दर्ज किया गया था।

जमशेदपुर। विशेष पोक्सो अदालत में मानगो सहारा सिटी दुष्कर्म मामले के आरोपियो के बचाव में बयान कलमबद्ध होगा। इसके लिए अदालत में आठ सितंबर को निर्धारित हुआ है। अदालत में अभी 22 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई चल रही है। इनमें दो तत्कालीन डीएसपी, थाना प्रभारी समेत अन्य शामिल हैं। जबकि, सहारा सिटी की नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो बनाकर धमकाने के मामले में पहले जमशेदपुर की अदालत से तीन दोषियों इंद्रपाल सैनी, शिव कुमार महतो व श्रीकांत महतो के खिलाफ 25-25 वर्ष की सजा सुनाई गई थी। मालूम हो कि, मानगो थाना में 18 जनवरी 2019 को पोक्सो अधिनियम एक्ट के तहत सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था।


