फायरिंग के आरोपी को मिली जमानत
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर के कदमा में हत्या की नीयत से फायरिंग करने के आरोपी अंशु कर्मकार की जमानत अदालत ने मंजूर कर ली। अंशु को 11 जून को कदमा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसने राजेश पर तीन गोलियां चलायी थीं, लेकिन कोई गोली लगी नहीं थी।

जमशेदपुर। कदमा में हत्या की नीयत से फायरिंग करने के आरोपी अंशु कर्मकार की जमानत अर्जी एडीजे-2 की अदालत से मंजूर हो गई। अधिवक्ता अखिलेश सिंह के अनुसार, कदमा पुलिस ने 11 जून को उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया था। बताया जाता है कि, अंशु ने राजेश पर तीन राउंड फायरिंग किया था लेकिन गोली लगी नहीं थी।


