अधिवक्ता जल्द भरे कल्याण समिति का फार्म: मनोज
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर के अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल रांची में अधिवक्ता कल्याण कोष समिति से मिला। उन्होंने मेडिकल इंश्योरेंस, नए अधिवक्ताओं की स्टाइपेंड राशि, दिवंगत अधिवक्ताओं की कोष राशि और पेंशन की मांग की। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नए सदस्यों ने अधिवक्ताओं से ऑनलाइन नामांकन का आग्रह किया।

जमशेदपुर। जिला बार संघ के अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को रांची में अधिवक्ता कल्याण कोष समिति से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मेडिकल इंश्योरेंस, नए अधिवक्ताओं की स्टाइपेंड राशि, दिवंगत अधिवक्ताओं की कोष राशि और पेंशन जल्द शुरू करने का मुद्दा उठाया। अधिवक्ता अक्षय झा ने बताया कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नए सदस्य मनोज कुमार और ललित यादव से भेंट की गई। मनोज कुमार ने बताया कि राज्य में करीब 18 हजार अधिवक्ता ट्रस्टी कमेटी के सदस्य बने हैं, लेकिन केवल 4900 ने ऑनलाइन फॉर्म भरा है। उन्होंने अधिवक्ताओं से जल्द ऑनलाइन नामांकन करने का आग्रह किया।


