मोबाइल चोरी में गिरफ्तार अश्विनी गया जेल
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में टाटानगर जी आरपी ने मोबाइल चोरी के आरोपी अश्विनी कुमार को गिरफ्तार किया। टिकट केंद्र पर सतवीर कुमार ने मोबाइल चोरी की शिकायत की थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अश्विनी की पहचान की गई और उसे प्लेटफार्म से पकड़ा गया। उसे जेल भेज दिया गया है।

जमशेदपुर। टाटानगर जी आरपी ने यात्री की मोबाइल चोरी में गिरफ्तार आरोपी अश्विनी कुमार देवरिया को पूछताछ के बाद राविवर को जेल भेज दिया। चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ की स्क्वायड और जीआरपी की टीम ने सतवीर कुमार को शनिवार टिकट केंद्र में यात्री की मोबाइल चोरी करने के दौरान पकड़ा था। बताया जाता है कि 4 सितंबर को सतपाल कुमार नामक यात्री ने टिकट केंद्र से मोबाइल चोरी की सूचना दी थी। इसके बाद जवानों द्वारा सीसीटीवी फुटेज लगाने पर अश्विनी कुमार की पहचान हो गई जिसे सुरक्षा जवानों की टीम ने प्लेटफार्म से दबोच लिया था।


