दुर्गापूजा में मिलावट रोकने को छह जांच टीमें गठित

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर के जिला प्रशासन ने दुर्गापूजा के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए छह जांच टीमें गठित की हैं। ये टीमें रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों और अन्य खाद्य विक्रेता प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करेंगी। त्योहारी मौसम में विशेष निगरानी रखी जाएगी और मिलावट पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

दुर्गापूजा में मिलावट रोकने को छह जांच टीमें गठित

जमशेदपुर। दुर्गापूजा के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने छह जांच टीमें गठित की हैं। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों, होटल और अन्य खाद्य सामग्री विक्रेता प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करेंगी।जांच के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, निर्माण और भंडारण की स्थिति के साथ मिलावट की भी जांच होगी। संदेह होने पर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जाएंगे और उन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। त्योहारी मौसम को देखते हुए मिठाई, खोवा, पनीर, तेल, मसाले, दूध एवं दूध से बने उत्पादों समेत अन्य खाद्य सामग्री पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।प्रशासन

ने स्पष्ट किया है कि मिलावट, नकली खाद्य सामग्री की बिक्री या खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सामग्री विक्रेताओं से गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग और बिक्री करने के साथ प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की गई है। वहीं, आम लोगों से भी खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता और स्वच्छता का ध्यान रखने तथा मिलावट या अनियमितता की जानकारी प्रशासन को देने की अपील की गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदुर्गापूजा में मिलावट रोकने को छह जांच टीमें गठित