दहेज प्रताड़ना में रांची के पति समेत चार पर केस
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर। कोर्ट शिकायत वाद के आधार पर जुगसलाई थाने में दहेज प्रताड़ना समेत अन्य आरोपों

जमशेदपुर। जुगसलाई थाने में दहेज प्रताड़ना समेत अन्य आरोपों में पति समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आरोपी रांची के पिस्का नगड़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, जमशेदपुर के न्यायालय से प्राप्त शिकायत वाद के आधार पर 13 सितंबर को केस दर्ज किया। जुगसलाई थाना को 13 सितंबर 2026 को शिकायत वाद संख्या प्राप्त हुआ। जुगसलाई पंछी मोहल्ला, गुलमिलान मस्जिद के सामने रहने वाली 24 वर्षीय नुशरत परवीन ने शिकायत की है। आरोप है कि नामजद आरोपियों ने एकमत होकर दहेज की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित किया। आरोपियों में उनके पति मिन्हाज अंसारी, मोहम्मद नियाउद्दीन अंसारी, मोहम्मद तहिमुद्दीन अंसारी और राबिया खानुन शामिल हैं।
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


