एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं मतदाता अधिकारों की सुरक्षा की मांग

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने जमशेदपुर में उपायुक्त को ज्ञापन दिया, जिसमें एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा और निर्वाचन आयोग की जवाबदेही की मांग की गई। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने और पुनरीक्षण प्रक्रिया को निष्पक्ष रखने की भी अपील की।

एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं मतदाता अधिकारों की सुरक्षा की मांग

जमशेदपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), झारखंड की ओर से एसआईआर एवं मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित निर्णयों तथा निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर माननीय उपायुक्त/जिलाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में पार्टी ने कई प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें एसआईआर प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करना, मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा, निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली में जवाबदेही, एसआईआर से जुड़े मामलों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच तथा किसी भी कार्रवाई से पहले प्रभावित मतदाताओं को उचित सूचना एवं अपना पक्ष रखने का अवसर देने की मांग शामिल है।पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग से संबंधित ज्ञापन संबंधित उच्च अधिकारियों तक भेजने तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संविधानसम्मत तरीके से संचालित करने की मांग की।

पार्टी ने उपायुक्त से इन मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं मतदाता अधिकारों की सुरक्षा की मांग