पुलिस पर हमला केस में दिया जमानत अर्जी
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में बिष्टूपुर डीडी बार के पास हिमांशु सिंह की हत्या के आरोप में राघवेंद्र उर्फ घेरे ने जमानत अर्जी दाखिल की है। पहले भी उसकी जमानत अर्जी खारिज की जा चुकी है। 27 जून को पुलिस की मौजूदगी में हिमांशु की हत्या की गई थी, जिसमें पहले अन्य आरोपियों की जमानत भी रद्द हो चुकी है।

जमशेदपुर। बिष्टूपुर डीडी बार के पास हिमांशु सिंह की हत्या के दौरान पुलिस बल पर हमला करने के आरोपी राघवेंद्र उर्फ घेरे ने सोमवार को सीजेएम की अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की। जेल में बंद राघवेंद्र की इस मामले में पहले दाखिल जमानत अर्जी सीजेएम अदालत खारिज कर चुकी है। बता दें कि बिष्टूपुर में 27 जून की रात अपराधियों ने पुलिस की मौजूदगी में चापड़ से मारकर हिमांशु सिंह की हत्या कर दी थी। इसी मामले में जगदीश मंडल और नीरज सिंह की जमानत अर्जी भी पहले रद्द हो चुकी है।


