जम्मू-कश्मीर: नगालैंड आतंकी हमले में शहीद जवान के गांव में मातम
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीनगालैंड में शहीद हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के हवलदार मोहम्मद इकबाल के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। वे छुट्टी पर घर आए थे और सेमीनार में शामिल होने के बाद लौटे थे। उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इकबाल अपने पीछे पत्नी और तीन बेटों को छोड़ गए हैं।

मेंढर/जम्मू, एजेंसी। नगालैंड में शहीद हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सीमावर्ती गांव कल्लर निवासी हवलदार मोहम्मद इकबाल के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। सेना में चालक के रूप में तैनात इकबाल करीब एक माह पहले छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे और सितंबर में घास काटने के मौसम में घर आने का वादा कर गए थे। अब उनका पार्थिव शरीर गुरुवार को गांव पहुंचेगा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। हमले में चार अन्य सुरक्षाकर्मी और एक नागरिक भी घायल हुए। इकबाल अपने पीछे पत्नी और तीन बेटों को छोड़ गए हैं।
पूर्व सरपंच और उनके चाचा नूर मोहम्मद ने कहा कि उन्होंने देश की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा ने भी शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।


