ब्रिक्स में पहलगाम हमले की निंदा हमारी बड़ी जीत: उमर
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा को भारतीय विदेश नीति की बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर हमले का उल्लेख होना एक महत्वपूर्ण बात है, जबकि एलएसी पर तनाव कम करना भी सकारात्मक कदम है।

श्रीनगर, एजेंसी। जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा किए जाने को भारतीय विदेश नीति की बड़ी सफलता और कूटनीतिक जीत बताया है। पत्रकारों से अब्दुल्ला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहलगाम हमले का विशेष रूप से नाम लिया जाना अपने आप में बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि आप देखिए उस बैठक में पाकिस्तान के कितने सहयोगी देश मौजूद थे। इसलिए, पहलगाम का नाम लिया जाना ही हमारी विदेश नीति की कामयाबी है। अब्दुल्ला ने कहा कि एलएसी पर तनाव कम करना स्वागत योग्य कदम है।
ये भी पढ़ें:फिर PM मोदी के मुरीद हुए INDIA अलायंस के CM, जिस नीति का विरोध कर रही कांग्रेस; उसी की वाहवाही
चीन द्वारा भारत की विदेश नीति की तारीफ करने पर अब्दुल्ला ने कहा कि नई दिल्ली की विदेश नीति हमेशा से स्वतंत्र रही है और दूसरे देशों से मंजूरी लेने की कोई जरूरत नहीं है।


