जम्मू-कश्मीर:पांच हजार पत्थरबाजों के खिलाफ दर्ज केस वापस लिए जाएंगे

Dec 20, 2017 12:43 am ISTएजेंसी नई दिल्ली
share

सरकार ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में एक समिति ने पत्थरबाजी के आरोपी 5,000 युवकों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की सिफारिश की है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने मंगलवार को लोकसभा...

जम्मू-कश्मीर:पांच हजार पत्थरबाजों के खिलाफ दर्ज केस वापस लिए जाएंगे

सरकार ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में एक समिति ने पत्थरबाजी के आरोपी 5,000 युवकों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की सिफारिश की है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने मंगलवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि जम्मू-कश्मीर की सरकार ने राज्य के पुलिस महानिदेशक की अगुवाई में समिति का गठन किया था ताकि युवकों के खिलाफ दर्ज मामलों की समीक्षा हो सके और मामलों को वापस लेने के लिए कानूनी पहलुओं पर गौर किया जा सके। उन्होंने कहा, 'समिति ने 4,961 युवकों (एक बार अपराध करने वाले) से जुड़े 850 मामलों को लेकर कुछ शर्तों की सिफारिश की है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से कहा था कि पहली बार पथराव करने के आरोपियों के खिलाफ मामलों को वापस लेने के लिए जरूरी कदम उठाएं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कश्मीर में पथराव की घटनाएं कम हुईं:सरकार
सरकार ने माना है कि पिछले साल की तुलना में इस साल जम्मू कश्मीर में आतंकवाद की घटनाएं बढ़ गई हैं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने कहा कि जम्मू कश्मीर में एक नवंबर, 2016 से 31 अक्तूबर, 2017 के बीच आतंकवाद की 341 घटनाएं दर्ज की गईं। जबकि पिछले साल इस अवधि में आतंक की 311 घटनाएं घटी थीं। वहीं अहीर ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह भी कहा कि जम्मू कश्मीर में पथराव की घटनाओं में भी काफी कमी आई है। 

कश्मीर में इस साल 203 आतंकियों को मार गिराया गया
केंद्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को जानकारी दी कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने इस साल 203 आतंकवादियों को मार गिराया और यह संख्या पिछले चार साल में सर्वाधिक है। आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं में नागरिकों के हताहत होने के मामले भी इस साल सर्वाधिक रहे। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि इस साल 10 दिसंबर तक राज्य में 203 आतंकवादियों को मार गिराया गया। जबकि 2016 में 150, 2015 में 108 और 2014 में 110 आतंकियों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया था। वहीं मंत्री ने बताया कि इस साल 10 दिसंबर तक आतंकवाद की घटनाओं में राज्य में 37 नागरिक मारे गए। 

पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा जारी करने में कमी की गई
सरकार ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा जारी करने में काफी कमी की गई है और इस साल अब तक 34,445 पाकिस्तानियों को यात्रा दस्तावेज दिए गए हैं। गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि इस साल अब तक 34,445 पाकिस्तानी नागरिकों को विभिन्न श्रेणियों में वीजा दिया गया है जबकि साल 2016 में 52,525 पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा दिया गया था।
      

       
 

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।