ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशपाकिस्तानी गोलीबारी से सिविलियंस को बचाने के लिए भारतीय सेना ने बनाए 143 बंकर

पाकिस्तानी गोलीबारी से सिविलियंस को बचाने के लिए भारतीय सेना ने बनाए 143 बंकर

पाकिस्तान की ओर से होने वाली गोलाबारी के दौरान लोगों को बचाने के लिए 143 बंकरों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसे जम्मू संभाग में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में रहने वाले...

पाकिस्तानी गोलीबारी से सिविलियंस को बचाने के लिए भारतीय सेना ने बनाए 143 बंकर
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्ली Sat, 29 Jun 2019 12:54 AM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान की ओर से होने वाली गोलाबारी के दौरान लोगों को बचाने के लिए 143 बंकरों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसे जम्मू संभाग में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए बनाया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

केंद्र ने नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा के पास रहने वाले लोगों के लिए दिसंबर 2017 में 415.73 करोड़ रुपये की लागत से 14,460 से अधिक बंकरों के निर्माण को मंजूरी दी थी, जिसके तहत ही इन बंकरों का निर्माण हुआ हैं। 
नियंत्रण रेखा से सटे राजौरी और पुंछ जिलों में 7,298 बंकरों के निर्माण को मंजूरी दी गई थी, जबकि जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में रहने वालों के लिए 7,162 बंकरों का निर्माण होना है। 

अमित शाह ने लोकसभा में रखा जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन 6 महीने बढ़ाने का प्रस्ताव, कांग्रेस ने किया विरोध

शुक्रवार को पुंछ जिला विकास आयुक्त राहुल यादव द्वारा की गई बैठक में जिले में बंकरों के निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से होने वाले संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान निवासियों की सुरक्षा के लिए जिले में कुल 1,388 बंकरों में 680 व्यक्तिगत और 708 सामुदायिक बंकरों का निर्माण लोक निर्माण विभाग (811) और ग्रामीण विकास विभाग (577) कर रहा है।

पाइए देश-दुनिया की हर खबर सबसे पहले www.livehindustan.com पर। लाइव हिन्दुस्तान से हिंदी समाचार अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करें हमारा News App और रहें हर खबर से अपडेट।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें