विज्ञान और अध्यात्म का समन्वय जरूरी : सिन्हा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीजम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि भारत की नींव विज्ञान और आध्यात्मिक मूल्यों के समन्वय पर रखी गई है। उन्होंने 'लाल डेड लिटरेचर अवार्ड्स' कार्यक्रम में युवाओं को मूल्य और आत्मविश्वास देने की अपील की। इस अवसर पर डॉ. वैदेही तमन की पुस्तक का विमोचन भी हुआ।

श्रीनगर, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि भारत की नींव विज्ञान और आध्यात्मिक मूल्यों के समन्वय के सिद्धांत पर रखी गई है। उन्होंने जोर दिया कि तरक्की के लिए वैज्ञानिक प्रगति और आध्यात्मिकता दोनों की जरूरत है। सिन्हा ‘लाल डेड लिटरेचर अवार्ड्स’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान डॉ. वैदेही तमन की पुस्तक ‘लाल डेड: द मदर ऑफ कश्मीर’ का विमोचन भी किया गया। उपराज्यपाल ने अपील की कि लाल डेड, कबीर, नंद ऋषि, गुरु नानक और तुलसीदास की कालजयी समझ को युवा पीढ़ी तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की यह जिम्मेदारी है कि वे युवाओं को न केवल कौशल दें, बल्कि भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए उनमें मूल्य, आत्मविश्वास और साहस भी पैदा करें।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


