जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में आतंकी की मौत पर मजिस्ट्रियल जांच का आदेश

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी जाकिर गनई की मौत की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच उपायुक्त को निर्देशित की गई है, और आम जनता से घटना की जानकारी देने का आग्रह किया गया है।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में आतंकी की मौत पर मजिस्ट्रियल जांच का आदेश

श्रीनगर, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी की मौत मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। शोपियां के उपायुक्त ने आतंकी की मौत के कारण और हालात की जांच करने को कहा है। अधिकारियों ने बताया कि शोपियां जिले में चार जुलाई को सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में गोली लगने से आतंकी जाकिर गनई घायल हो गया था। आठ जुलाई को उसका शव मिला था। वह कुलगाम का रहने वाला था और लश्कर में सी श्रेणी का आतंकी था। शव पर बाए फेफड़े और पैर में गोली लगने के निशान मिले थे। अधिकारियों के अनुसार, गोली लगने के बाद वह रेंगते हुए बागों में बने एक शेड में जाकर छिप गया था।अधिकारियों

ने बताया कि मामले में शोपियां उपायुक्त ने अतिरिक्त उपायुक्त को आतंकी की मौत की वजह और हालात की जांच करने का निर्देश दिया है। आम जनता से कहा गया है कि घटना के बारे में जानकारी दो सप्ताह के भीतर उपायुक्त कार्यालय में दे सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।