Hindi NewsIndia NewsJammu and Kashmir: A blast has occurred in a car in Banihal Ramban
जम्मू में CRPF के काफिले के निकट विस्फोट, कोई नुकसान नहीं

जम्मू में CRPF के काफिले के निकट विस्फोट, कोई नुकसान नहीं

संक्षेप: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बनिहाल में सीआरपीएफ के काफिले के निकट एक असैन्य कार में विस्फोट हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस विस्फोट में कोई हताहत नहीं है। यह घटना सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर...

Sat, 30 March 2019 02:47 PMनई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम
share Share
Follow Us on

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बनिहाल में सीआरपीएफ के काफिले के निकट एक असैन्य कार में विस्फोट हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस विस्फोट में कोई हताहत नहीं है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह घटना सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर हुयी। इस विस्फोट से 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले की याद आ गयी जिसमें 40 जवान शहीद हो गये थे। अधिकारियों ने बताया कि हुंडई सैंट्रो मॉडल की कार आग से पूरी तरह बर्बाद हो गई। विस्फोट के प्रभाव से सीआरपीएफ के वाहन के शीशे को हल्का नुकसान हुआ। सीआरपीएफ की यह बस हरियाणा नंबर प्लेट की है।

— ANI (@ANI) March 30, 2019

ऐसा संदेह है कि कार में रसायनों का मिश्रण, विस्फोटक और एलपीजी सिलिंडर था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, '' सीआरपीएफ का कोई जवान घायल नहीं है और सभी संभावित बिंदुओं से इस घटना की जांच की जाएगी।  इस काफिले में सीआरपीएफ के करीब 10 वाहन शामिल थे।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।