मस्जिद ध्वस्तीकरण के विरोध में जमीयत का राष्ट्रपति को ज्ञापन

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

देहरादून में जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित 110 वर्ष पुरानी मस्जिद को ढहाने का विरोध किया। उन्होंने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर मामले की उच्च स्तरीय जांच और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया गया कि यह कार्रवाई एकतरफा और न्याय के खिलाफ थी।

मस्जिद ध्वस्तीकरण के विरोध में जमीयत का राष्ट्रपति को ज्ञापन

देहरादून। जमीयत उलेमा-ए-हिंद, देहरादून ने सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित लगभग 110 वर्ष पुरानी मस्जिद को प्रशासन द्वारा ढहाए जाने का कड़ा विरोध किया है। संगठन ने रविवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर इस कार्रवाई की उच्च स्तरीय जांच और अफसरों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि ध्वस्तीकरण की यह कार्रवाई एकतरफा, मनमानी और प्राकृतिक न्याय के मूल सिद्धांतों के खिलाफ थी। प्रशासन ने इतनी जल्दबाजी दिखाई कि प्रभावित पक्ष को उच्च न्यायालय या सर्वोच्च न्यायालय में अपना पक्ष रखने तक का मौका नहीं मिला, जिससे न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

जमीयत ने स्वतंत्र उच्च स्तरीय जांच, अफसरों पर कार्रवाई एवं दोबारा मस्जिद बनवाने की मांग उठाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष मौलाना अब्दुल मन्नान कासमी, कोषाध्यक्ष मास्टर अब्दुल सत्तार, नगराध्यक्ष मुफ्ती अयाज जामई, उपाध्यक्ष नगर मौलाना रागिब मजाहिरी, हाजी तौसीफ खान और मौलाना अब्दुल खालिद आदि मौजूद रहे।

Chand Mohammad

लेखक के बारे में

Chand Mohammad

शॉर्ट बायो : चांद मोहम्मद पिछले 11 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में देहरादून यूनिट में बतौर वरिष्ठ संवाददाता कार्य कर रहे है।


परिचय एवं अनुभव

चांद मोहम्मद हिंदी पत्रकारिता में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 11 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान अखबार में देहरादून में कार्यरत है और हेल्थ रिपोर्टिंग कर रहे है। वह पिछले आठ साल से हिंदुस्तान से जुड़े है। स्वास्थ्य रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर उनकी मजबूत पकड़ है।


करियर का सफर

चांद ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में अमर अखबार देहरादून से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2018 में उन्होंने हिंदुस्तान ज्वाइन किया। वर्तमान में वह हेल्थ, मेडिकल एजुकेशन, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी रिपोर्टिंग के अलावा देहरादून हिंदुस्तान में सह सिटी प्रभारी और सह अपराध संवाददाता की भूमिका में है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग

चांद बी कॉम और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट है। वह यूपी के मुजफ्फरनगर के छोटे से गांव भंगेला से है। समाज के वंचित लोगों की आवाज उठाने, मरीजों की पीड़ा बयां करना उनका एक जज्बा बयां करता है। कोविड के दौरान उन्होंने पीड़ा बताती और सिस्टम पर प्रहार करती रिपोर्टिंग की। मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर उन्होंने काफी काम किया है। लगातार जागरूकता परक और रिसर्च बेस्ड स्टोरी हेल्थ और मौसम पर करते है।


विजन

चांद का विजन है कि वह अपने जर्नलिज्म से आम आदमी के मुद्दों को उठाए और उन्हें हल कराए। पाठकों के बीच अखबार की विश्वसनीयता बनाए रखे।


विशेषज्ञता

स्वास्थ्य रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी के मामलों के जानकार है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमस्जिद ध्वस्तीकरण के विरोध में जमीयत का राष्ट्रपति को ज्ञापन