जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा की नई तिथि घोषित, अब 13 दिसंबर को होगा आयोजन
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
जाम्भाणी साहित्य अकादमी, बीकानेर ने जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा-2026 की संशोधित तिथि घोषित की है। अब परीक्षा 13 दिसंबर 2026, रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। पहले यह 18 अक्टूबर को होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से तारीख बदली गई। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विद्यार्थी इसमें भाग लेंगे। दोनों राज्यों के जिला प्रभारियों को परीक्षा प्रभारी प्रदीप बिश्नोई ने सूचना दी है।

जाम्भाणी साहित्य अकादमी, बीकानेर की ओर से आयोजित जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा-2026 की संशोधित तिथि घोषित कर दी गई है। अब यह परीक्षा 13 दिसंबर 2026, रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 अक्टूबर 2026 को होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसकी तिथि में परिवर्तन किया गया है। इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों के विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं।परीक्षा के उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड प्रभारी प्रदीप बिश्नोई एड ने दोनों राज्यों के सभी जिला प्रभारियों को अवगत कराते हुए यह जानकारी दी है।

